चंपावत
Uttarakhand News: यहां स्कूल बस ने 13 वर्षीय छात्र को रौंदा, बेटे की मौत से दिवाली की खुशियों में पसरा मातम…
उत्तराखंड में तेज रफ्तार कई घरों की खुशियां छीन रही है। एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार पर पहाड़ तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि चंपावत जिले के बनबसा में जहां परिवार में दिवाली की तैयारियां चल रही थी। वहीं घर में बेटे की मौत की खबर आई। स्कूल बस से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा बनबसा में चंदनी क्षेत्र स्थित लिंक सड़क पर हुआ है। यहां एक स्कूल की बस बच्चों को छोड़ने महाराणा प्रताप गेट पहुंची थी। इधर घर से साइकिल से सामान लेने दुकान जा रहा एक छात्र अचानक बस की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि बस और साइकिल एक ही दिशा की ओर चल रहे थे। मृतक युवक की पहचान चंदनी निवासी धीरज (13) पुत्र राजजोशी के रूप में हुई है। धीरज शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। वह इन दिनों फगपुर में चल रही रामलीला में सीता का किरदार निभा रहा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel