उत्तराखंड
सीएम धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के पर मीडिया से जुड़े प्रेस प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रेस प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। जनकल्याण में प्रेस प्रतिनिधियों की अहम भूमिका होती है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नई सस्ता गल्ला राशन की 28 दुकानों के लिए जिला प्रशासन ने निकाले टेंडर
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए समुचित प्रबंधन के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का टीकाकरण पर फोकस, 2026 तक उत्तराखंड बनेगा एम.आर. फ्री राज्य
दून पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर 5 बांग्लादेशी नागरिकों को बंग्लादेशी एजेंसी के सुपुर्द किया
कैबिनेट बैठक: धामी मंत्रिमंडल ने 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर
