उत्तराखंड
BREAKING: दिल्ली दौरे पर गए सीएम धामी, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम के ये दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरे पर प्रदेश को केंद्र से सौगात भी मिल सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी दिल्ली में राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार और दायित्व वितरण को लेकर भी चर्चा कर सकते है। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव की रणनीति सहित कई विषयों पर केंद्रीय नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही वह कई योजनाओं को लेकर भी मंत्रियों से चर्चा कर सकते है और प्रदेश के लिए सौगात मांग सकते है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य जिसके पास सीमित संसाधन हैं, ऐसे राज्य की दिल्ली पर निर्भरता बेहद ज्यादा है तो वहीं दिल्ली के दृष्टिकोण से देखें तो केंद्र सरकार की उत्तराखंड में डेढ़ लाख करोड़ की तमाम योजनाएं चल रही हैं। ऐसे में इन योजनाओं को लेकर अगर छोटा सा भी डिस्कशन करना हो, तो वह दिल्ली से ही संभव हो पाता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel