उत्तराखंड
गुलदार के प्रकोप पर CM धामी का एक्शन, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, मिलेंगे 6 लाख रुपए…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव वन डॉ. आर.के. सुधांशु को इस तरह की घटनाओं को रोकने एवं इस संबंध में प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएं और रात्रि गश्त को भी बढ़ाया जाए। मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाने वाली राशि को ₹4 लाख से ₹6 लाख करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए। प्रदेश के वन्यजीव संघर्ष संभावित क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रखा जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख वन संरक्षक, वन्यजीव डॉ. समीर सिन्हा उपस्थित थे।
गौरतलब है कि कल शाम देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक गुलदार ने एक बारह वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। इस मामले में वन विभाग और देहरादून पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। घायल बच्चे का इलाज दून हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं कुछ दिन पहले अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के पास भी गुलदार ने एक बच्चें को अपना शिकार बना लिया था। गुलदार मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया था। अब एक बार फिर गुलदार ने हमला किया है। जिससे लोगों में दहशत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel