उत्तराखंड
सावधान: उत्तराखंड में कोरोना कहर जारी, आज मिले 668 नए मरीज, कुल आंकड़ा 24629
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 668 नए मामले सामने आए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24629 हो गई है। इसमें 7640 एक्टिव केस हैं।
रविवार को भी राज्य में कोरोना का कहर जारी रहा। राज्य के देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर और नैनीताल में हर दिन कोरोना विस्फोट के रूप में सामने आ रहा है। पिछले 24 घंटे में सामने आए 668 नए मामलों में सबसे अधिक 235 मामले देहरादून जिले में सामने आए।
इसके अलावा हरिद्वार में 103, नैनीताल में 39 , पौड़ी में 38 , टिहरी में 54, यूएसनगर में 69, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 31,उत्तरकाशी में 54, बागेश्वर में 06 और चमोली में 18 नए मामले सामने आए।
रविवार को 591 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 341 हो गई है। रिकवरी रेट लगातार गिर रहा है।
कोरोना संक्रमण के मामलों ने सरकार को चिंता में डाल दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचने के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करें। जबकि उत्तराखण्ड टुडे लगातार आपसे सावधानी पूर्वक रहने की अपील कर रहा है। स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
















Subscribe Our channel
