उत्तराखंड
Corona Update: उत्तराखंड में एक जनवरी से अबतक 83 लोगों की कोरोना से मौत, जानिए जिलेवार आंकड़े…
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 2904 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। कल के मुताबिक आज कुछ कम केस मिले हैं। लेकिन देहरादून में आज सबसे ज़्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी में लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। रोजाना एक हज़ार नए संक्रर्मित केस सामने आ रहे हैं जो चिंता का विषय है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सबसे ज्यादा देहरादून में 1016 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 19, बागेश्वर में 127, चमोली में 127, चंपावत में 30, हरिद्वार में 337, नैनीताल में 397, पौड़ी 89, पिथौरागढ़ में 127, रुद्रप्रयाग में 252, टिहरी में 85, उधम सिंह नगर में 384 और उत्तरकाशी में 35 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 32,880 हो गई है। जबकि, 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 1,241 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 65,175 मामले सामने आए है, जिसमें से 30,271 मरीज स्वस्थ हो चुके है।
बता दें कि प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 46.45% है। वहीं पॉजिटिविटी दर 13.96 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक मौत देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल और तीन मौतें दून मेडिकल कॉलेज में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel