उत्तराखंड
Good News: राज्य कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी सौगात, मंहगाई भत्ते में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी…
उत्तराखंड के राज्यकर्मचारियों को जल्द ही बड़ी सौगात मिल सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य कर्मियों को भी केंद्रीय कर्मियों की भांति महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। सीएम धामी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है। सीएम ने आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर महंगाई भत्ते की किश्त का अनुमोदन कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम से केंद्रीय कर्मचारियों की तरह चार फीसदी डीए की किस्त जारी करने का अनुरोध किया। इतना ही नहीं पदोन्नति में शिथिलीकरण की व्यवस्था अनुमन्य किए जाने के लिए तत्काल निर्णय लेने की भी मांग की। जिसपर सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि मंहगाई भत्ते की किस्त जारी होने के बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
इतना ही नहीं परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदवर्धन से भी मुलाकात की। अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में परिषद के साथ आयोजित बैठक में कई निर्णय लिए गए। बताया जा रहा है कि निर्णयानुसार एसीपी के अंतर्गत 10, 16 एवं 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नति वेतनमान अनुमन्य किए जाने संबंधी बैठक आहूत करने की मांग की। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने शीघ्र बैठक बुलाकर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel