देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड बीजेपी विधायक काऊ के खिलाफ धरने पर बैठें कई बीजेपी नेता, लगाए ये गंभीर आरोप….
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। सियासी हलचल तेज है। उत्तराखंड की रराजनीति में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ एक बार फिर विवादों में आगए हैं। उनके ही पार्टी के नेता उनके खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रहे है। काऊ पर उनकी ही पार्टी के नेताओं ने विधानसभा सीट पर पार्टी संगठन के दो मण्डल अध्य्क्ष हटवा कर ऐसे लोगो को जिम्मेदारी दिलाने का आरोप लगाया है जो चुनाव निर्दलीय लड़कर हार चुके है। अब बीजेपी नेता मंडल अध्यक्ष बदलने की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में राजेश शर्मा , राजभर पुरोहित , रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट , सुभाष यादव, गणेश सिलमना आदि कई बीजेपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। भाजपाइयों की नाराज़गी काऊ के लिए परेशानी का सबब बन रही है। धरने पर बैठे नेताओं का कहना है कि बीजेपी की रीति नीति से बनाए गए मंडल अध्यक्ष का कोई लेना देना नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…





















Subscribe Our channel