देहरादून
Big Breaking: देहरादून में बस की चपेट में आया स्कूटी सवार B.Sc का छात्र, जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम…
देहरादून: देहरादून में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। आज (शुक्रवार) थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूटी सवार छात्र मांडुवाला में बस की चपेट में आ गया। जिससे छात्र की मौत हो गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हादसे के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 वर्षीय ब्रावो नोरबू अरुणाचल प्रदेश के तवांग का रहने वाला था। जो डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीएससी एग्रीकल्चर का तीसरे वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के दौरान ब्रावो नोरबू हॉस्पिटल में ही रहता था। ब्रावो नोरबू जब अपनी स्कूटी से प्रेमनगर क्षेत्र के मांडुवाला की ओर जा रहा था, उसी दौरान सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई फूरपा नोरबू आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया,साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel