देहरादून
BREAKING: ऋषिकेश में गंगा में नहाने गए पिता-पुत्र बहे, नहीं मिल रहा कोई सुराग, रेस्क्यू जारी…
ऋषिकेश में जहां पर्यटन सीजन में लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर गंगा में बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा हैकि संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि गंगा में नहाते समय संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं लग सका था। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
