देहरादून
केंद्रीय मंत्री सहित राजाजी नेशनल पार्क पहुंचे CM धामी, फ्रन्टलाईन वर्कर्स से की बात, बाघिन को छोड़ा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाई गई एक बाघिन को भी राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने और लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
बता दें कि पिछले सोमवार रात को कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज लाया गया था। यहां लाने के बाद बाघिन को बाड़े में रखा गया। पार्क प्रशासन द्वारा बाघिन पर नजर रखी जा रही है और लगातार उसके व्यवहार व स्वास्थ्य को परखा जा रहा है। पार्क निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन का व्यवहार सामान्य है। बाघिन को रेडियो कालर लगाया गया है जिससे उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
राजाजी पार्क के दक्षिणी पश्चिम हिस्से में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बीते कई सालों से प्रयास हो रहे हैं। बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा इसके लिए जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी पार्क के इस हिस्से में बाघ और बाघिनों को शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पूर्व 24 दिसंबर 2020 को एक बाघ और नौ जनवरी 2021 को एक बाघिन को यहां लाया जा चुका है। आने वाले दिनों में अभी दो ओर बाघ यहां लाए जाने की योजना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel