देहरादून
Dehradun News: राजधानी में भीषण अग्निकांड, 22 झोपड़ियां जलकर खाक, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोमवार सुबह खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड हो गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने 22 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी की दूर तक धुएं का गुब्बार देखा जा सकता था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में कई मजदूर झोपड़ियां बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ मजदूर झोपड़ी के पास ही तांबा जला रहे थे. उसी से आग एक झोपड़ी में लग गई। इससे पहले मौके पर मौजदू लोग कुछ कर पाते आग देखते ही देखते अन्य झोपड़ियों तक भी फैल गई। झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर फटने से आग ने और विकराल रूप ले लिया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। ये तो गनिमत समय रहते झोपड़ियों में मौजूद बच्चे और महिलाओं को बाहर निकाला गया, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


