देहरादून
Dehradun News: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के शिविर में हुए समाधान, दिए गए ये निर्देश…
Dehradun News: प्रदेश में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु “विद्युत समस्या समाधान शिविर“ आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में देहरादून ग्रामीण के बद्रीपुर में भी विद्युत समस्या समाधान शिविर“ लगाया गया। जिसमें आधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया तो वहीं कई मामलों के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
एक्शन राकेश कुमार ने बताया कि बद्रीपुर में सुबह 11 बजे से 2 दो बजे तक आयोजित विद्युत समस्या समाधान शिविर में 23 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें नए बिजली कनेक्शन, बिलिंग, मीटर और अन्य मामले सामने आए। जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं बताया गया कि नए पोल और पोल और लाइन शिफ्टिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान में समय लगेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
वहीं मॉन्टी वालिया ने बताया कि विद्युत समस्या समाधान शिविर में लोगों की विद्युत संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सका है। उनमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही उनका भी समाधान हो जाएगा। वहीं इस प्रकार के शिविर से आम जन को सुविधा मिल रही है। लोगों की सुविधा देखते हुए इस तरह के शिविर लगाए जाते रहेंगे। जिससे लोगों को दर-दर भटकना न पड़े। आसानी से उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

