देहरादून
BREAKING: देहरादून में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के दो लोगो की मौत, अन्य घायल…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी खाई में गिर गई। हादसे में लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है। वहीं घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्ते में वाहन पलटकर टोंस नदी में जा गिरा। वाहन में यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। पुलिस ने घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया है। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में अतिवृष्टि से प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया
एसबीआई कार्ड ने फोनपे, फ्लिपकार्ट, और अपोलो हेल्थको के साथ नए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए
पेट्रोल-डीज़ल से ज़्यादा, हमारी साँसें महंगी पड़ रही हैं
तीन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी, एक मेडिकल स्टोर किया गया सील
सीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित
