देहरादून
Big Breaking: देहरादून में कार सवार अधिकारी ने चार होमगार्ड और महिला मारी टक्कर, घायल…
देहरादून। उत्तराखंड में तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आई है। यहां चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे राजस्थान के चार होमगार्ड समेत एक महिला को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित कार चालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपालपानी में विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहस्रधारा रोड स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के गेट के सामने चार होमगार्ड व एक महिला पैदल शहर की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपित भी विकासनगर से चुनाव ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
वहीं घायलों की पहचान हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी होमगार्ड रंजीत मीणा, रघुवीर सिंह, भंवर सिंह, राम खिलाड़ी और ब्राह्मवाला खाला रायपुर निवासी नौरती के रूप में हुई है। सभी घायलों को काफी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने जबकि मौके से भागे कार चालक राजेश्वर नगर, सहस्रधारा रोड रायपुर निवासी संदीप सुमन को कुछ ही दूरी पर पुलिस ने पकड़ लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel