देहरादून
हाथरस केस : उत्तराखंड कांग्रेस करेगी सत्याग्रह, मौन रख करेगी विरोध
देहरादून: यूपी के हाथरस घटना की जहां पूरे देश में निंदा और विरोध हो रहा है वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियां सरकार को घेर रही हैं।
वहीं आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी हाथरस बालिका हत्या मामले में राज्य भर में सत्याग्रह करेगी। सभी जिला और महानगर मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस के नेता मौन रख सत्याग्रह करेंगे।
देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह किया जाएगा। इससे पहले भी कांग्रेस ने वाल्मीकि मंदिरों में दो मिनट का मौन रख विरोध प्रकट किया था।
प्रीतम सिंह ने कहा कि हाथरस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकारें आईं, अपराध का ग्राफ़ बढ़ता गया है। जनता का उत्पीड़न और बालिकाओं, महिलाओं के प्रति अपराधों में भी वृद्धि हुई है।
हाथरस कांड के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने देशव्यापी सत्याग्रह का आह्वान किया है। हाथरस प्रकरण ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
सरकारी तंत्र के नकारेपन के खिलाफ आवाज उठाने पर विपक्ष से दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
भाजपा कोई मुगालता न पाले, उसकी कलई खुल चुकी है। जिस जनता ने उसे सिर-माथे बिठाया था, वही उसके ताबूत पर आखिरी कील भी ठोकने का काम करेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel