देहरादून
आप का ऐलान: गंगोत्री से मुख्यमंत्री तीरथ चुनाव लड़ेंगे तो सामने होंगे कर्नल कोठियाल..
देहरादून: प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव हैं जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों पर जुट गई हैं। जिसको लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों ने जोड़ तोड़ की राजनीति अभी से शुरू कर दी है। लेकिन आपको बता दें कि उससे पहले उपचुनाव होने हैं और उत्तराखंड में 10 सितंबर से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने भी 2022 में यूपी, पंजाब के साथ उत्तराखंड में भी चुनावी रणनीति बनानी शूरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव को लेकर आज एक बड़ा ऐलान कर दिया है। आप ने उपचुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने कर्नल अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी बना दिया है। आप ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के नाम की घोषणा कर दी है। सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी यहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि भाजपा ने इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और मुख्यमंत्री तीरथ को गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट के लिए चुनौती भी दी है। चुनाव का ऐलान करते हुए आप ने भाजपा और उत्तराखंड मुख्यमंत्री पर निशाना भी साधा और अपनी चुनावी ताल ठोकी। आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ रिटायर्ड कर्नल कोठियाल चुनाव लड़ेंगे और यह चुनाव उत्तराखंड की सियासी तस्वीर बदल देगा। उत्तराखंड सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए आप ने कहा कि इस उपचुनाव के बाद राज्य में कुशासन का अंत हो जाएगा। साथ ही कहा कि गंगोत्री उपचुनाव के साथ ही तीरथ की विदाई भी होगी और उत्तराखंड के नवनिर्माण की शुरुआत भी। औपचारिक ऐलान करते हुए आप ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के छह महीने बाद भी तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, फिर कर दी हत्या…
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी भाजपा ने स्थिति साफ नहीं की है, लेकिन सितंबर तक मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ना जरूरी है। ऐसे में पहले से ही भाजपा के विधायक रहे गोपाल सिंह के निधन के बाद खाली हुई गंगोत्री सीट पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे दी है। बता दें कि बुधवार को ही दिल्ली पहुंचे रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, लेकिन इस बारे में अभी बातचीत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। इतना ही कहा जा रहा है कि उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल मार्च में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत के सामने 10 सितंबर तक विधायक के तौर पर चुने जाने की बाध्यता है। जानकारी के लिए बता दें कि पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री का पद संभाला था। नियम के अनुसार, 10 सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

