देहरादून
हड़कम्प: रुड़की में फ़ूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए कई लोग, विभागीय टीम रवाना
देहरादून। शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। जिनको तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उधर, कुछ लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार नवरात्रि व्रत के दौरान अधिकांश लोगों ने कुट्टू के आटे का सेवन किया।
जिसके बाद एकाएक उन्हें उल्टियां आनी शुरू हो गई। कुछ देर में लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो चुके हैं। अभी भी मरीजों के अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है।
रुड़की के कई क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि, भगवानपुर और मंगलोर क्षेत्र से भी लोग अस्पताल में उपचार के लिए लाए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग की टीम जांच के लिए रुड़की पहुंच रही है।
बीते रोज पहला नवरात्रि के पहले दिन कई लोगों ने व्रत रखा था। व्रत के दौरान लोगों ने कुट्टू के आटे से बनाई रोटियां और पकौड़ी खाई थी। जिसके बाद उन्हें फूड प्वाइजिंग की शिकायत हुई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel