देहरादून
दुःखद: घनसाली के युवा विधायक प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर…

देहरादून: टिहरी के घनसाली विधानसभा से दुःखद खबर आ रही है। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल की आज (गुरुवार) देर शाम हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया है। मकान लाल ग्राम भनेड़ी गांव के रहने वाले तथा समाजसेवा और राजनीति क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके थे। युवा विधायक प्रत्याशी मकान लाल की देर शाम अचानक मृत्यु की खबर से घाटी में लोग सन्न है।
बताया जा रहा है कि वह अपने ही घर पर थे उन्हें अटैक आया। जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया जहाँ उन्हें मृतक घोषित किया गया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन उनके पार्थिव शरीर को वापस एम्बुलेंस में अपने साथ गांव ले गए है। वह अपने पीछे पत्नी, 3 लड़की और एक लड़का छोड़ गए है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
आपको बता दें कि मकान लाल बेसरियाल वर्तमान समय में अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वह पिछली बार घनसाली विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके थे और इस बार भी उनकी पूरी तैयारी थी। लगातार लोगो से संपर्क कर राजनीति में अपना भविष्य तलाश रहे थे। लेकिन समय को शायद कुछ और ही मंजूर था। उनके अचानक इस तरह से चले जाने से उनके घर और रिश्तेदारों में शोक की लहर छा गयी है और सगे संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel



