देहरादून
उत्तराखंड: अचानक मुख्यमंत्री तीरथ रावत हुए दिल्ली रवाना। सारे कार्यक्रम किए रद्द, चर्चाएं हुई तेज..
देहरादून: प्रदेश भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर से लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अचानक दिल्ली से बुलावा आया है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम तय थे, ये सभी कार्यक्रम रद्द कर मुख्यमंत्री आज बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत स्टेट प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे आपको बता दें कि पार्टी आलाकमान ने कल देर शाम मुख्यमंत्री को संदेश भेज अर्जेंट दिल्ली बुलाया है।
यह भी पढ़ें- दुःखद: गहरी खाई में समाई कार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत अन्य घायल…
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होनी है। जिसमें मुख्यमंत्री के उपचुनाव दायित्व के बंटवारे समेत कई मुद्दों शामिल हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की ओर से बुलाया गया है। हालांकि इसकी ठोस वजह नहीं बताई जा रही है। सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से उपचुनाव को लेकर आगे की रणनीति तय कर सकता है। आपको बता दें कि इस मसले पर चिंतन शिविर में भी पार्टी के कोर ग्रुप के कुछ प्रमुख नेताओं के बीच चर्चा हो चुकी है। अब इस विषय पर केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री से चर्चा करेगा। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच चुनाव आयोग की उपचुनाव पर लगी रोक है।
यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स से मिली छुट्टी…
आपको बता दें कि उत्तराखंड में 10 सितंबर से पहले मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना है। इन सभी पहलुओं पर केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हो सकती है। आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ करना था, यह कार्यक्रम भी स्थगित करना पड़ा है। साथ ही मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम भी टाल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री का दिल्ली का कार्यक्रम अचानक बना है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। वहीं केंद्रीय कैबिनेट में उत्तराखंड से चेहरों को भी लिया जाना तय है, माना जा रहा है इस पर भी मुख्यमंत्री से भी राय सुमरी ली जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel