देहरादून
Big Breaking: वन विभाग ने की तीन खैर तस्करों की पहचान, गिरफ्तारी को टीम गठित…
देहरादून: बड़कोट और लच्छीवाला वन विभाग ने खैर तश्करों की पहचान करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें वन अधिनियम और पुलिस की संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद संयुक्त टीम द्वारा तस्करों की धर-पकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।
वहीं लच्छीवाला वन रेंज में कटे पड़े हुए खैर के पेड़ों को जंगल से हटवाया जा रहा है। लच्छीवाला रेंज में हाल ही में जो दर्जनों खैर के पेड़ काटे गए हैं। उसमें से तश्कर कुछ पेड़ ही ले जा पाए हैं। बाकि माल वहीं पड़ा है। जिसे वन विभाग द्वारा वहां से हटवाया जा रहा है। इस मामले में बड़कोट और लच्छीवाला दोनों वन रेंजों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को बड़कोट और लच्छीवाला वन रेंज के जंगलों में दर्जनों खैर के काटे गए पेड़ों का फंडा फोड किया था। पेड़ कटने की जानकारी वन विभाग को भी नहीं थी। और मीडिया ने ही वन विभाग को पेड़ काटने की जानकारी दी। जिसके बाद से दोनों वन रेंजों में हड़कंप मचा हुआ है। खबर प्रकाशित होने के बाद ही वन महकमा हरकत में आया। और तस्करों की पहचान कर जुर्म काटा। अब वन विभाग आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रहा है।
खबर ने फेरा तश्करों के मंसूबे पर पानी
डोईवाला। खैर के तश्कर बड़कोट वन रेंज से करीब आधा दर्जन पेड़ काटकर ले गए थे। उसके बाद उन्होंने लच्छीवाला के जंगल में दर्जनों पेड़ों पर आरियां चलाई। और कुछ माल लेकर चले गए। बचा हुआ माल तस्कर ले जाते उससे पहले ही खैर के पेड़ कटने की खबर प्रकाशित हो गई। जिससे तस्कर लाखों की कीमत के कटे हुए पेड़ नहीं ले जा सके। और अब वन विभाग उस माल को अपने कब्जे में ले रहा है।
इन लोगों पर खैर के पेड़ काटने का है आरोप
डोईवाला। वन विभाग ने वन अधिनियम और पुलिस में खैर के पेड़ काटने के आरोप में मौसूम अली पुत्र शमरूद्दीन निवासी हलजौरा, सुलेमान पुत्र वहीद निवासी हलजौरा, गुड्डू पुत्र मुल्ला कामिक निवासी सिकरोड तीनों निवासी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इन्होंने कहा
बड़कोट और लच्छीवाला वन रेंज से काटे गए पेड़ों के तस्कर एक ही हैं। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि तस्कर लच्छीवाला से दस फीसदी माल ही ले जा सकें हैं। बाकि कटे पेड़ जंगल में ही हैं। जिन्हे वन विभाग अपने कब्जे में ले रहा है। नितिनमणी त्रिपाठी डीएफओ देहरादून।
Big Breaking: वन विभाग ने की तीन खैर तश्करों की पहचान, गिरफ्तारी को टीम गठित…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel