देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड कांग्रेस ने जुड़ी बड़ी खबर, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग…
देहरादून : उत्तराखंड में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिसका पत्र जारी कर दिया गया है। ये पत्र शनिवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने पत्र जारी किया। हालांकि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई ज्योति रौतेला और चार प्रदेश उपाध्यक्ष यथावत रहेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को ये पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तत्काल प्रभाव से जिला और ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। पार्टी की मजबूती के लिए शीघ्र ही प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देषानुसार तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति पर जारी किया गया है।
वहीं ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं को सशक्त महिला कमजोर नहीं है क्योंकि महिला को है जो अपना परिवार चलाती है घर के काम से लेकर बाहर के काम तक करती है महिलाओं को अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए और जो भी कार्य उन्हें सौंपा जाए उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करना चाहिए अगर महिलाएं ठान ले तो बहुत से परिवर्तन समाज में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सब एकजुट होकर चलें तो महिला कांग्रेस को दूर तक ले कर जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel