देहरादून
Uttarakhand News: अब एक फोन कॉल पर मिलेगी आमजन को ये सुविधाएं, CM ने किया योजना का शुभांरभ, जानें…
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में “अपणि सरकार” नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया। योजना के तहत देहरादून के नागरिकों को एक फोन कॉल पर अपणि सरकार पोर्टल की नागरिक सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा जल्द ही राज्य के अन्य स्थानों पर भी शुरू की जायेगी। सरकार की प्राथमिकता है कि नागरिक सेवाओं का लाभ आम जन को उनके घर पर ही मिल जाए। अभी तक 575 सेवाएं ऑनलाइन रूप से अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए नागरिक 18009110007 टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधानुसार घर पर ही आवेदन लिया जाएगा औरसंबंधित प्रमाण पत्र / अभिलेख घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा ।
बता दें कि अपणि सरकार पोर्टल (Apuni Sarkar) पर रजिस्ट्रेशन कर नागरिक राज्य की संचालित योजना, दस्तावेज़ आवेदन, प्रमाण पत्र डाउनलोड आदि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। Apni Sarkar Portal के माध्यम से जारी सेवाओं हेतु आवदेन / रजिस्ट्रेशन करने के लिए स्वयं द्वारा e-services portal कर सकते हैं अथवा सीएससी, ई डिस्ट्रिक्ट सेंटर की मदद से पंजीकरण कर सकते है।
Apuni Sarkar Portal Uttarakhand के माध्यम से राज्य के नागरिक राज्य, जिला एवं तहसील स्तर पर लागू सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपना दस्तावेज या प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।तहसील या जिला स्तर पर होने प्रमाण पत्र या रजिस्ट्रेशन हेतु किए जाने वाले अवैध फीस से छुटकारा मिल सकेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

