उत्तराखंड
BREAKING: उत्तराखंड में इन कर्मियों के आश्रितों को अब मिलेंगे 50 हज़ार रुपए, जानें…
उत्तराखंड में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि अब इन आश्रितों को 15 की जगह 50 हजार रुपये मिलेंगे। निगम द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपनल कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर अब उपनल द्वारा रू0 15 हज़ार का अनुग्रह अनुदान को 50 हज़ार रूपये मृतक के परिवार को देने का फैसला लिया गया है। उपनल की ओर से अनुदान राशि बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है।
राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से 25 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब इस राशि को 50 हज़ार रुपए किया गया है। जिसके मानक तय किए गए हैं। इसके लिए मृत्यु के दिन कर्मचारी संबंधित विभाग में कार्यरत होना चाहिए। कर्मचारी की ओर से नामित सदस्य को इसका भुगतान किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि संशोधित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान निदेशक मंडल की ओर से पारित तय तिथि के अनुसार उन मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है। 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह अनुदान राशि 15000 रुपये ही देय होगी। इस धनराशि का भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
