उत्तराखंड
कोरोना का असर: उत्तराखंड सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, देखें आदेश…
देहरादून: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए धामी सरकार ने सचिवालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार सचिवालय परिसर में सचिवालय के अधिकारियों / कर्मचारियों तथा ऐसे अधिकारियों / कर्मचारियों , जिनको अपने शासकीय / राजकीय दायित्वों के निर्वहन में सचिवालय में प्रवेश आवश्यक हो , के अतिरिक्त किसी भी बाहरी व्यक्तियों का वर्तमान परिदृश्य में सचिवालय में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा ।
कोरोना का असर:उत्तराखंड सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, देखें आदेश… pic.twitter.com/01nkDAQUJP
— पहाड़ी खबरनामा (@Pahadikhabar) January 6, 2022
इसके साथ ही सचिवालय पास धारक ऐसे अधिकारी जिनके द्वारा सचिवालय में नियत बैठक में प्रतिभाग किया जाना है, को सचिवालय प्रवेश हेतु अनुमति प्रदान की जायेगी। सचिवालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों / जनसामान्य के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।
वहीं सुरक्षा कार्मिक औचक निरीक्षण करते हुये आवश्यक कार्यवाही अमल में लायेंगे। उत्तराखण्ड सचिवालय के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सचिवालय सुरक्षा दल द्वारा कार्मिकों की धर्मल स्केनिंग की जायेगी। सचिवालय में बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel