उत्तराखंड
Weather Update: प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अर्लट, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड…
Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़नी शुरू हो गई है हालांकि आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया हुआ है। मौसम विभाग का अलर्ट उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार 12 अक्तूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अलर्ट है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार 12 अक्तूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्तूबर उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।इसे देखते हुए बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 अक्तूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। तीनों दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम से बर्फबारी होने की संभावना है।
हालांकि 13 अक्तूबर के बाद किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 15 अक्तूबर से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को पुरोला, अल्मोड़ा, चकराता, केदारनाथ, गौचर आदि इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बारिश के कारण देहरादून में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गइ है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.8 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में दो एमएम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel