उत्तराखंड
आस्था: देवभूमि उत्तराखंड का ये मंदिर समेटा है पौराणिक इतिहास, यहां आज भी रो रहे हैं पाताल लोक के राजा…
उत्तरकाशी: पुराणों में पाताल लोक से जुड़ी कई कहानियां तो आपने सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं की देवभूमि उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहां पाताल लोक के राजा आज भी रोते है। आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तरकाशी जिले में महाभारत के खलनायक दुर्योधन और कर्ण के मंदिर है। ये मंदिर अपने आपमे पौराणिक इतिहास को समेटे हुए हैं। यहां पाताल लोक के राजा भुब्रूवाहन के आंसूओं से यहां तमस या टोंस नाम की नदी बनी है। वहीं, भुब्रूवाहन आज भी रोते हैं। ये नदी आज भी बह रही है। और इस नदी का पानी कोई नही पीता। इसलिए कहा जाता है कि पाताल लोक के राजा रो रहे हैं।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गांव में दुर्योधन और कर्ण की पूजा होती है। दुर्योधन का मंदिर नेतवार नामक जगह से करीब 12 किमी दूर ‘हर की दून’ रोड पर स्थित सौर गांव में है। वहीं, कर्ण का मंदिर नेतवार से डेढ़ मील दूर सारनौल गांव में है। सारनौल और सौर गांव में कर्ण और दुर्योधन के मंदिर की कहानी पाताल रोक के राजा भुब्रूवाहन से जुड़ी है। भुब्रूवाहन एक महान योद्धा थे। वह कौरव और पांडव के बीच हुए महाभारत युद्ध का हिस्से बनना चाहते थे। दुर्योधन और कर्ण दोनों भुब्रूवाहन के बड़े प्रशंसक थे। इस कारण स्थानीय लोग आज भी दोनों उसकी वीरता को नमन करते हैं। भुब्रूवाहन के मित्र कर्ण और दुर्योधन के मंदिर बनाए हैं। कौरवों की तरफ से युद्ध में भाग लेने के लिए वह पाताल रोक से धरती पर आए थे लेकिन, भगवान श्री कृष्ण को अंदेशा था कि भुब्रूवाहन ही केवल अर्जुन के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसे में उन्होंने पहले ही पाताल लोक के राजा को चुनौती दे दी।
भगवान श्री कृष्ण ने भुब्रूवाहन को एक ही तीर से एक पेड़ के सभी पत्तों को छेदने की चुनौती दी। भगवान कृष्ण ने एक पत्ता तोड़कर अपने पैर के नीचे दबा दिया। पेड़ पर मौजूद सभी पत्तों को छेदने के बाद भुब्रूवाहन का तीर श्री कृष्ण के पैर की तरफ बढ़ रहा था, तभी उन्होंने अपना पैर हटा लिया। भगवान कृष्ण ने भुब्रूवाहन से निष्पक्ष रहने के लिए कहा। लेकिन, महाभारत के युद्ध से दूर रहना किसी भी योद्धा को मंजूर नहीं होता था। भगवान कृष्ण ने राजा का सिर धड़ से अलग कर दिया। भुब्रूवाहन के सिर को यहां एक पेड़ पर टांग दिया। यहीं से पाताल लोक के राजा ने महाभारत का पूरा युद्ध देखा। जब भी महाभारत के युद्ध में कौरव की रणनीति असफल होती थी, तब राजा भुब्रूवाहन जोर-जोर से रोने लगते थे। कहा जाता है कि भुब्रूवाहन के इन्हीं आंसूओं से यहां तमस या टोंस नाम की नदी बनी है। वहीं, भुब्रूवाहन आज भी रोते हैं। नदी के पानी को आज भी कोई नहीं पीता था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel