उत्तराखंड
देहरादून में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सांस लेने में हो रही दिक्कत से कई लोग बेहोश, खाली कराया इलाका
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मंगलवार तड़के हादसा हो गया। यहां के झाझरा इलाके में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। यहां के चंदन नगर इलाके को खाली करा लिया गया। कई लोग बेहोश हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस रिसाव होने की वजह से आसपास के निवासी लोगों को हटा दिया गया है, जिससे किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो। देहरादून एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि गैस रिसाव हुए सिलेंडर को भी वहां से हटाया जा रहा है। उन्हें गड्ढा खोदकर नीचे दबने की कोशिश की जा रही है, जिससे स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…















Subscribe Our channel