उत्तराखंड
सौगात: सीएम धामी ने किच्छा को दी 104.93 करोड़ की सौगात, की ये बड़ी घोषणाएं…
देहरादून: उत्तराखंड में चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास समय कम है ऐसे में सीएम धामी लगातार जनता को सौगात दे रहे हैं। बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम ने आज किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 104.93 करोड़ की लागत से 8 योजनाओं का लोकार्पण और 15 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनता को भी संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह व यतीश्वरनन्द भी मौजूद रहे।
सीएम ने की ये घोषणाएं
- खुरपिया के एक हजार एकड़ पर उद्योग स्थापित किये जायेंगे।
- पराग फार्म में गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
- किच्छा के राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण कर इंटरमीडिएट बनाया जाएगा।
- किच्छा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड किया जाएगा।
- खुरपिया फार्म में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण शीघ्र कराया जाएगापन्तनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम शीघ्र शुरू होगा।
- किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर हॉट मिक्स सीसी मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
- धोरा डाम की समस्या को हल किया जाएगा।
- किच्छा में सामुदायिक भवन, वृद्धा आश्रम और गौशाला के लिए 5 एकड़ भूमि दी जाएगी।
वहीं कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश आज चौमुखी विकास कर रहा है। आज उनकी सरकार को 103 दिन हो गए हैं, जिसमें उन्होंने साढ़े तीन सौ से ज्यादा डिसीजन लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। सभी वर्गों के लिए राहत पैकेज दिया गया।उन्होंने कहा कैबिनेट ने कई सारे फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार फैसले ले रही है। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। किसी भी विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel