उत्तराखंड
Good News: उत्तराखंड में बस टर्मिनल सहित होंगे जल्द ये निर्माण कार्य, सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृति…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण की लागत धनराशि ₹67.28 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹10.00 करोड़ की स्वीकृति दी है।
इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु ₹34.03 करोड़ की स्वीकृति दी है। आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹5.56 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 19 जनवरी 2024 को जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ-ढाक पहुंच कर सीमा सड़क संगठन के जवानों से मिलेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जोशीमठ आर्मी हेलीपैड सहित गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ अभिनव शाह, एडीएम डॉ अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम आरके पांडेय, एसीएमओ डॉ एमएस खाती, बीआरके वरिष्ठ पदाधिकारी एवं व्यवस्थाओं से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
















Subscribe Our channel
