हरिद्वार
हादसा: दो कारों में भीषण भिड़त, सात लोग गम्भीर घायल, मचा कोहराम…
रुड़की: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। रुड़की बाईपास में दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिनमें मेरठ और दिल्ली के सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि वह नगला इमरती बाईपास के पास शनिवार शाम दो कारों में आपस में भिड़ंत हो गई। यहां पीछे से कार ने आगे चल रही कार को टक्कर मारी है।जिनमें सवार सात लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान हर्षित रस्तोगी, निपुण, पुनम, आशा, हर्ष रस्तोगी, आशू के रूप में हुई है। एक घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस घायलों के नाम पतों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

