हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड की इस कम्पनी में भीषण अग्निकांड, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद, रेस्क्यू जारी…
हरिद्वार: उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित रैपिड कंपनी में भीषण आग लग गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस और सिडकुल फायर यूनिट की दो गाड़ियां पहुंची है। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं, इसके बाद हरिद्वार स्थित मायापुर फायर यूनिट से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां को बुलाया गया। आग बुझाने में फायर बिग्रेड की कुल चार गाड़ियां लगी हुई हैं। जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। वहीं भीषण आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

