हरिद्वार
रोजगार मेला: यहां 18 अक्टूबर को रोजगार मेले का होगा आयोजन…
हरिद्वार में आगामी 18 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैलीकॉलर, और बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जायेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की और से 11 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही, इसके बाद एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि 18 अक्तूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से विभिन्न पदों जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बैंकिंग सेक्टर के लिए नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। कुल 100 पदों पर भर्ती होगी।
चयनित अभ्यर्थी को 72 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण फाउंडेशन के राज्य कार्यालय देहरादून में दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के एन.सी.एस पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
