हरिद्वार
Big Breaking: उत्तराखंड में खौफनाक वारदात, युवक ने खुद को उतारा मौत के घाट, तीन माह पहले हुई थी शादी…
रुड़कीः उत्तराखंड से खौफनाक खबर आ रही है। हरिद्वार से सटे रुड़की के मोहनपुरा कॉलोनी में एक युवक ने खौफनाक उठा लिया है। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपनी हाथ की नस कांटी उसके बाद खुद को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुड़की के मोहनपुरा कॉलोनी में पत्नी से नाराज पति ने खुद को ही गोली मार दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है कि पति ने पहले हाथ की नस काटी थी , लेकिन उसकी मौत नहीं हुई । उसके बाद उसने खुद को गोली मार दी । घटना के बाद से कॉलोनी में अफरा – तफरी का माहौल है ।
बताया जा रहा है कि तीन माह पहले ही मृतक सुमित पाल की शादी हुई थी। पति – पत्नी के बीच हुए झगड़े से पति इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने खुद को ही उड़ा दिया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने शव कब्जें में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। मौके पर पूछताछ की जा रही है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

