हरिद्वार
BIG BREAKING: उत्तराखंड में यहां आतंकी हमले को हाई अलर्ट, सील हो रहे बॉर्डर, बड़ी सुरक्षा…
हरिद्वारः स्वतंत्रता दिवस पर हरिद्वार में आतंकी हमले को देखते हुए खुफिया एंजेसी ने अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते शासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भीड़-भाड वाली जगह पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज शाम से हरिद्वार के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि सुबह से ट्रेनों में भी चेकिंग की जा रही है। शनिवार अपराह्न से हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। जिले के बॉर्डर और सार्वजनिक स्थानों पर भी कड़ी चौकसी रहेगी। वहीं हाई अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आज शाम से हरिद्वार के बॉर्डर सील कर दिए जाएंगे। हरिद्वार शहर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चौकसी पर रहेंगी।
स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखकर हरकी पैड़ी से लेकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज और सार्वजनिक जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि शनिवार सुबह से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित शहर के मुख्य इलाकों में पुलिस चेकिंग कर रही है। शाम से शहर के बाॅर्डर सील कर दिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

