हरिद्वार
Uttarakhand News: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, घर से चोरी हुआ आठ माह का मासूम सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार…
Uttarakhand News: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से बड़ी खबर है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ज्वालापुर में एक घर से चोरी हुआ आठ माह का मासूम सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूरे मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ में घर में सो रहा एक आठ माह का बच्चा दिनदहाड़े चोरी हो गया था। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया था जब मासूम को कमरे में सुलाकर उसकी मां कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। जब वह वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला था।
अचानक दिनदहाड़े बच्चा चोरी की घटना से क्षेत्र सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक साधु वस्त्रधारी और बाइक सवार युवक व महिला शक के दायरे में थी। उनकी तलाश में जिलेभर में अभियान चलाकर चेकिंग की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अपहृत बच्चे को पुलिस ने आज सकुशल बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे जानकारी ले रहे थे। बच्चे के साथ पुलिस ने दोनों महिलाओं को सप्त ऋषि क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि संजय नाम के व्यक्ति ने उन्हें बच्चा दिया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री





















Subscribe Our channel

