उत्तराखंड
GOOD NEWS: उत्तराखंड आ रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, RTO ने बदल दिए है ये नियम, पढ़े…

देहरादूनः अगर आप उत्तराखंड आ रहे है तो आपके लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड परिवहन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नियमों को बदल दिया है। अब एक दिसंबर से यूपी, नई दिल्ली सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहन स्वामियों को आरटीओ के चेकपोस्ट पर नहीं रूकना पड़ेगा। अब 2004 से चली आ रही चेकपोस्ट पर वाहन रोकने की व्यवस्था खत्म होने जा रही है। परिवहन सचिव ने चेकपोस्ट को समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा। जिससे उनके समय की बचत होगी।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में 10 चेकपोस्ट सक्रिय हैं। इनमें से अधिकांश राज्य सीमाओं पर स्थित हैं। ये कुल्हाल, मंगलौर, आशारोड़ी, रुद्रपुर, बाजपुर, ठाकुरद्वारा, चिड़ियापुर, इकबालपुर, तिमली, पुलभट्टा, मझोला, सितारगंज, कौड़िया, नादेही, जसपुर, दोराहा, बनबसा, त्यूनी, मेघालघाट पर है। इन चेकपोस्ट पर वाहनों का मैनुअल टैक्स जमा किया जाता है। कई बार चेकपोस्ट पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। इसे देखते हुए मैनुअल टैक्स जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने चेकपोस्ट समाप्त करने के आदेश कर दिए हैं। अब वाहन स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


