उत्तराखंड
Job Update: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती, 18 जनवरी तक करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…
Job Update: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग UKPSC ने कारागार विभाग अन्तर्गत उत्तराखंड बंदी रक्षक भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक तौर पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग की ओर से रिजर्व बंदी रक्षक के 47 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 18 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों www.ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
इन नियमों के तहत होगी भर्ती
बता दें कि इससे पहले लोक सेवा आयोग की ओर से जिला बंदीरक्षक के 214 और महिला बंदी रक्षक के 24 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब 47 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जानकारी के अनुसार रिजर्व बंदी रक्षका के पदों पर भर्ती जेल बंदी रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए गए नियमों के तहत की जाएगी। उम्मीदवारों को चयन के लिए पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर लिखित परीक्षा देनी होगी। जेल बंदीरक्षक के पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं ।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
किसी मान्यता प्राप्त विद्यालयी शिक्षा परिषद् उत्तराखण्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता तथा देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यकारी ज्ञान। बंदीरक्षक के पदों लिए न्यूनतम आयु 21-35 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व बन्दीरक्षक का पद दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी हेतु चिन्हित नहीं है । रिजर्व बन्दीरक्षक पद हेतु केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे । ऑनलाईन आवेदन का लिंक आयोग की वेबसाइट www peokgov.in पर पुनः खोला जा रहा है । जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में आवेदन किया गया है उन्हें रिजर्व बन्दीरक्षक पद हेतु पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है । पूर्व में किया गया आवेदन ही रिजर्व बन्दीरक्षक पद हेतु स्वतः मान्य हो जायेगा ।
चयन प्रक्रिया :
100 अंकों की शारीरिक दक्षता , 100 की परीक्षा आयोग इस भर्ती के लिए 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा , जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 50 अंक लाने अनिवार्य हैं । इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की 100 अंकों की परीक्षा कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट www.ukpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
ऐसे करें आवेदन
सर्वप्रथम उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल www.ukpsc.gov.in वेबसाइट पर जाये।
Apply Now पर क्लिक करे तथा पंजीकरण करे।
पंजीकरण फॉर्म में दी गयी जानकारी को सही से भरे तथा अपना फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसमे कोई संशोधन नहीं होगा इसलिए सावधानी पूर्वक डाटा भरे।
फाइनल प्रिंटआउट को सुरक्षित निकल ले जिससे भविष्य में भर्ती से सम्बंधित गतिविधियों में सहायता मिले।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…















Subscribe Our channel