उत्तराखंड
Today Daily Rashifal and Panchang: 10 सितंबर दिन रविवार का पंचांग और राशिफल कैसा रहेगा जानिए…

दिनांक - 10 सितम्बर 2023
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2080
शक संवत् – 1945
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शरद
मास – भाद्रपद (गुजरात महाराष्ट्र में श्रावण)
पक्ष – कृष्ण
तिथि – एकादशी रात्रि 09:28 तक तत्पश्चात द्वादशी
नक्षत्र – पुनर्वसु शाम 05:06 तक तत्पश्चात पुष्य
योग – वरियान रात्रि 11:20 तक तत्पश्चात परिघ
राहु काल – शाम 05:16 से दोपहर 06:49 तक
सूर्योदय – 06:24
सूर्यास्त – 06:49
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 04:52 से 05:38 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 से 01:00 तक
चंद्रमा सुबह 10:23 तक मिथुन राशि में रहेंगे उसके बाद में पूरे दिन कर्क राशि में रहेंगे
व्रत पर्व विवरण – अजा एकादशी, रविपुष्यामृत योग (शाम 05:06 से 11 सितम्बर सूर्योदय तक)
विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाश होता है । (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌼 🌼आज का सुविचार 🌼 🌼
जिंदगी की हर सुबह कुछ शर्तें लेकर आती है, और जिंदगी की हर शाम कुछ तजुर्बे देकर जाती है..!!
10 सितंबर का राशिफल—-
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।
वृषभ
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा आफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन
आज आपका दिन अच्छा है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रोपटी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।
कर्क
आज आपको मेहनत के अनुकुल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चो में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायलय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
कन्या
आज का दिन आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगें। स्वास्थ्य मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।
तुला
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक
आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम साझेदारी से शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता हैं। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु
आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं, वह काम आपका पुरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर
आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा व आपका अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कुंभ
आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपको व्यवसाय-व्यापार में हानी उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें।
मीन
आज का दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। आपको कोई आज सुखद समाचार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई नया और बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा और पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Play Chicken Road 2 online: learn when to move forward and cash out
Play the Aviator Game India 2026 demo mode before wagering real money
Einzahlungen und Auszahlungen bei Aviator Bet im Casino einfach erklärt
A beginner’s guide to trying slots at casinos not on GamStop
Como a Casa de Aposta Estrangeira funciona para quem aposta no Brasil via Pix









Subscribe Our channel


