उत्तराखंड
अग्निवीर योजना पर बोले कोठियाल, युवाओं को मिलेंगे चौगुने अवसर, भ्रम फैला रही कांग्रेस
देहरादून : भाजपा ने अग्निवीर योजना को सैन्य क्षमता में वृद्धि, जागरूक नागरिकों के निर्माण और युवाओं को चौगुना अवसर देने वाला बताया है । पार्टी ने इस विषय पर जन जागरण अभियान चलाने के साथ, विपक्ष पर राष्ट्र विरोधी नीति के तहत युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया है ।
पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने अग्निवीर योजना के 1 वर्ष 1 महीने 1 दिन पूर्ण होने पर संतोष जताते हुए कहा कि देश के लिए अधिक सक्षम जवानों और जागरूक नागरिकों के निर्माण के उद्देश्यों के साथ यह योजना युवाओं के लिए रोजगार के चौगुने अवसर देने वाली साबित हो रही है ।
उन्होंने बताया कि अभी इस योजना को शुरू हुए मात्र एक वर्ष हुए हैं और लिहाजा इसका सर्वाधिक परिणाम आगे आएगा । उन्होंने विस्तार से बताया कि सेना की औसत आयु को कम कर यह योजना भारतीय सेना की क्षमता में वृद्धि करने वाली है। सेवा के दौरान सैलरी और बाद में दी जाने वाली एकमुश्त रकम युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी ।
साथ ही 4 वर्ष के उपरांत राज्य एवं केन्द्र सरकार की नौकरियों में उन्हे आरक्षण मिलेगा और सेना से मिली दक्षता एवं एकमुश्त रकम उनके स्वरोजगार में मददगार साबित होगी । उन्होंने कहा कि यह योजना मजबूत सेना और श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है ।
कर्नल कोठियाल ने बताया कि सेना की संख्या में कटौती किए बिना, 4 वर्ष की अवधि के बाद 25 फीसदी को सेना में आगे बढ़ाए जाने से यह योजना अग्निवीर के रूप में चार गुना रोजगार के अवसर तैयार कर रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया किया कि यह योजना अपने शुरुआती दौर में है और अभी पहला बैच का प्रशिक्षण ही पूरा हुआ है। बावजूद इसके परिस्थितियों, जरूरत और अनुभवों के आधार पर इसमें महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं । इसमें उनकी प्रत्येक मौसम एवं परिस्थितियों के काम करने की क्षमता को अधिक बढ़ाने के लिए पूर्व निर्धारित 6 महीने की ट्रेनिंग के अतिरिक्त 7 सप्ताह की एडवांस ट्रेनिंग अलग से दी जा रहीं हैं ।
अग्निवीर को सेना में आगे बढ़ाने की सीमा को 25 फीसदी से 50 फीसदी करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है। उन्होंने इस चिंता को भी बेवजह बताया कि हथियारों की ट्रेनिंग वाले युवा गलत रास्ते पर जा सकते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमे अपनी सेना की ट्रेनिंग और देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। प्रशिक्षित युवा राष्ट्र निर्माण ओर सुरक्षा में मददगार साबित होंगे ।
उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना को लेकर भी बिना किसी तथ्यात्मक जानकारी, तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक अनुभवों के कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए युवाओं को भ्रमित करने के प्रयासों में जुट गई हैं। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, बड़े बड़े विशेषज्ञों के लंबे विमर्श के बाद इस योजना को लाया गया है, इसे अभी समय देने की जरूरत है और अनुभवों के आधार पर सुधार की गुंजाइश बनी हुई है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…















Subscribe Our channel