उत्तराखंड
कांग्रेस बताए देवभूमि हित में हो रही कार्यवाही के पक्ष में है या नहीं? : विनोद सुयाल
देहरादून 9 जनवरी: भाजपा ने प्रदेश में अवैध मदरसों पर कार्यवाही को देवभूमि स्वरूप बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है। साथ ही इसे चुनाव से जोड़ने वालों पर निशाना साधा कि अच्छे कार्य के लिए प्रत्येक अवसर शुभ होता है, कांग्रेस बताए देवभूमि हित में हो रही इस कार्यवाही के पक्ष में है या नहीं?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस सजगतापूर्ण और प्रभावी निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही स्पष्ट किया कि भाजपा प्रदेश में विकास के साथ इसके देवभूमि स्वरूप पर कोई समझौता नहीं करेगी। लिहाजा जो लोग अवैध मदरसों को संचालित कर या धर्मांतरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद की साजिद से प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने की साजिश में जुटे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। देवभूमि के सांस्कृतिक, पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वरूप के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री धामी ने पहले भी ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए हैं जिनका असर धरातल पर नजर आने लगा है। परिणाम यह है कि आज देश के कई राज्यों के लिए उनके यह कदम नजीर बनते जा रहे हैं।
वहीं उन्होंने मदरसों पर हो रही कार्यवाही की टाइमिंग को लेकर उठाए गए विपक्ष के सवालों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कांग्रेस से पूछा, वे इस कार्यवाही को सही मानते हैं या गलत। यदि सही मानते हैं तो सनातनी सिद्धांत, शुभस्य शीघ्रम के अनुशार कोई भी टाइमिंग गलत नहीं हो सकती है। और यदि वह अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई को गलत मानते हैं तो उन्हें इधर-उधर की बातें करने के बजाय अपना स्पष्ट राजनीतिक विरोध दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी बंद कमरों में तुष्टिकरण के वादे और फाइलों में सनातन विरोधी निर्देश के लिए जानी जाती है। उनके नेता अंदरखाने तो कार्यवाही का विरोध करते हैं, लेकिन देवभूमि की जनता के डर से इसे सार्वजनिक स्वीकार करने से डरते हैं। तभी चुनाव आदि की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा कर जनता को भरमाने की असफल कोशिश में लगे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel