उत्तराखंड
बड़ी खबर: बदमाशों ने देहरादून पुलिस पर फायर झोंका, जानिए क्यों…
देहरादून। देहरादून के आशारोड़ी में वाहन चेकिंग के दौरान स्काॅर्पियो में सवार चार बदमाशों पुलिस पर फायरिंग कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने दो बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि, दो बदमाश जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस ने दोनों को जंगल में घेर लिया। पुलिस से घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फाररिंग की।
मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर एक गोली लगी। जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली और बदमाश एहसान के एक गोली लगी। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल और तमंचे बरामद किए हैं।
पुलिस ने घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली।
अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं। फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं
अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं और अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत मंत्रालय की राजभाषा ज्योति शील्ड से पुरस्कृत
विश्व किडनी कैंसर दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने किया लोगों को जागरूक
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की तैयारियों के संबंध में बैठक
केंद्र सरकार द्वारा निर्देशित और अपेक्षित कार्यक्रमों और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं- मुख्य सचिव
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखण्ड आगमन पर किया स्वागत
