उत्तराखंड
नैनीताल: परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 67 वाहनों के चालान कटे…
आज परिवहन विभाग की प्रवर्तन दलों के द्वारा जनपद के अंतर्गत विभिन्न मार्गों पर चेकिंग करते हुए 67 वाहनों के चालान किए गए और 9 वाहन सीज किए। सीज वाहनों में पिकअप, ऑटो, ई रिक्शा सम्मिलित है ।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंघवान, परिवाहन अधिकारी विमल उप्रेती, प्रमोद कर्नाटक के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए परमिट व पंजीयन शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीट बेल्ट, हेलमेट , ओवरसाइज माल का परिवहन , लाइसेंस, नो पार्किंग आदि के अभियोग में टैक्सी, मैक्सी ,ई रिक्शा, ऑटो , टैक्सी बाइक, पिकअप ,बस, ट्रक आदि वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र , देव सिंह, गिरीश कांडपाल ,नंदन रावत ,चंदन सप्याल, अरविंद सिंह, अनिल कार्की व महेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…
















Subscribe Our channel