नैनीताल
Accident: उत्तराखंड में अभी-अभी यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री थे सवार…
Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां ज्योलीकोट क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई (bus accident in Jyolikot area Nainital) है। इस हादसे में 6 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना (Several people injured in bus accident)है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस अनियंत्रित होकर ज्योलीकोट इलाके में दोगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में पलट गई, बस में सवार 30 से ज्यादा पर्यटकों में से करीब 6 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल कर हल्द्वानी के हायर सेंटर उपचार के लिए ले जाया गया है। वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर बस को तेज रफ्तार से ले जा रहा था। तभी उसका नियंत्रण खो गया और बस सीधे खाई में जा गिरी। गनिमत रही कि बस पलटते हुए पेड़ से अटक गई। यदि बस पेड़ से नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों के हाथ पांव टूट चुके हैं, जबकि कई लोगों को अन्य गंभीर चोटें लगी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel