नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में बीजेपी सख्त, चुनाव से पहले इन 6 नेताओं को किया निष्कासित…

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा ने सख्त रूख अपना लिया है। पार्टी ने छह नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित हुए सभी नेता यशपाल आर्य के समर्थक माने जाते हैं।
बता दें कि नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की जांच के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जिन लोगों को निष्कासित किया गया है उनके 6 नाम सामने आए है।
- संजय वर्मा भवाली नगर पालिका अध्यक्ष
- भवाली मंडल महामंत्री ज्योति वर्मा
- भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि कुमार
- मीडिया प्रभारी भवाली अनुभव कुमार
- हरीश बिष्ट भीमताल ब्लॉक प्रमुख
- कृपाल सिंह बिष्ट नैनीताल मंडल महामंत्री
भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। निष्कासित नेताओं पर आरोपों की जांच में यह पुष्ट हुआ कि वे पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त हैं। उनके अनुशासनहीन आचरण के आधार पर पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Whales: Giants of the Ocean
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार




















Subscribe Our channel


