नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा , डिवाइडर से टकराकर कार पर पलटा ट्रक, उड़े परखच्चे…
नैनिताल: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां नैनिताल में भीड़-भाड़ वाले व्यस्ततम क्षेत्र बरेली रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए कार के ऊपर पलट गया। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। जाम लग गया। ये तो गनीमत रही कि कार के अंदर कोई बैठा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि घटना मंगल पड़ाव पुलिस चौकी के सामने की है। ट्रक बरेली रोड से नैनीताल रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु किया। पुलिस ने बताया कि ट्रक किसी गैस एजेंसी का है. उसमें मात्र दो घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए थे। हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
