नैनीताल
Big Breaking: उत्तराखंड के JE की दर्दनाक हादसे में मौत, माता-पिता और ड्राइवर की हालात गंभीर…
नैनिताल: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़ी खबर नैनीताल से आ रही है। यहां गुरुवार यानी आज जिला मुख्यालय हल्द्वानी में विद्युत विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात गिरजेश पंत (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा यूपी के अमरोहा में हुई था। इस हादसे में कार चालक और उनके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गरिजेश पंत हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के नाथूपुर गांव में रहते है। गुरुवार को गरिजेश पंत यूपी जा रहे थे। इस दौरान अमरोहा जिले में सीओ ऑफिस के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी चालक और उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गरिजेश पंत के घर में कोहराम मच गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel