नैनीताल
BREAKING: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में 22 साल के दो दोस्तों ने तोड़ा दम, जवान बेटों की मौत से क्षेत्र में कोहराम…
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर काठगोदाम नैनीताल मार्ग से आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक दोस्त बताए जा रहे है। जवान बेटों की मौत की खबर से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार दो युवक नैनीताल मार्ग पर जोलीकोर्ट की तरफ जा रहे थे कि इस दौरान बैंड पर नैनीताल की तरफ से आ रही पिकअप गाड़ी से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिकअप वाहन के अंदर फंस गए थे, घटना के बाद युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया।
वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।साथ ही वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतकों पहचान यश बिष्ट और सुमंत जोशी निवासी दमुआढुंगा काठगोदाम थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 साल के आसपास बताई जा रही। वहीं घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel