नैनीताल
Uttarakhand News: पहाड़ का सफर करने से पहले पढ़ ले ये खबर, ये रास्ते है बंद…
Uttarakhand News: अगर आप पहाड़ों की तरफ सफर कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है लगातार हो रही बारिश से कई मार्ग बाधित है। नैनीताल जिले की बात की जाए तो जिले में 5 राजमार्ग सहित 21 आंतरिक मार्ग बंद हैं जिनको खोले जाने का कार्य किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह 8:00 बजे तक जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार 5 राजमार्ग सहित 21 आंतरिक मार्ग बंद हैं। मुख्य रूप से नैनीताल किलबरी मार्ग, भुजान बेतालघाट मार्ग, बेतालघाट रामनगर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मार्ग और गर्जिया बेतालघाट मार्ग सहित कई मार्ग बंद है।
गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में बरसात की बात की जाए तो जिले में औसत 35.4 मिलीमीटर बरसात हुई है जिसमें सबसे ज्यादा मुक्तेश्वर में 60 मिलीमीटर धारी में 60 मिलीमीटर और नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 54 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। वहीं विभाग ने जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सावधानी बरते।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
