नैनीताल
Uttarakhand News: दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत-चार घायल, होली की खुशियां मातम में बदली…
देशभर में जहां होली की धूम है। वहीं उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली है। बडे़ हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार कार के सड़क पर पलटने से कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सोमवार सुबह चार बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इस दौरान वह सड़क पर कूड़ेदान से टकर कर पलट गई, इस दौरान राहगीर भी उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में कार सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। कार सवार चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान, तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी ,अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी, करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी, आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं मृतकों की पहचान स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली ,जगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी, पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी के रूप में हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel